
Samsung ने officially galaxy S25 edge लॉन्च किया है, जो स्मार्टफोन design और performance के मामले में लोगों के दिल में बस चुका है। ये flagship मोबाइल नवीनतम tech के साथ अल्ट्रा thin डिज़ाइन और high quality कैमरे के साथ, मोबाइल industry में नए मानक सेट करता है।
डिजाइन और निर्माण: अभी तक सबसे ज्यादा slimmer

Samsung S25 edge 5.8 मिमी मोटाई और 163 ग्राम वजन के साथ अभी तक का सबसे पतला मोबाइल है। इसके स्लीक डिज़ाइन के बाद भी इसकी टिकाऊपन से कोई compromise नहीं किया गया है. ये मोबाइल फीचर है प्रीमियम टाइटेनियम फ्रेम और एक सिरेमिक बैक पैनल, जो customer को strong और शानदार अहसास प्रदान करता है। ये मोबाइल IP68 रेटिंग के साथ आता है, जो धूल और पानी से मोबाइल को पूरी सुरक्षा देता है।
Display: बेहतरीन visual गुणवत्ता

Samsung galaxy S25 edge मोबाइल में मिलता है आपको 6.7-inch QHD+ AMOLED display, जो जीवंत रंग और deep contrast के साथ उच्च गुणवत्ता वाला वीडियो अनुभव देता है, साथ ही हाई स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ मिलता है। इसका स्क्रीन रोजाना टूट-फूट से सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Ceramic 2 के साथ आता है.
Performance: Qualcomm Snapdragon 8 Elite processor के साथ पावरहाउस

Samsung galaxy S25 edge को Qualcomm Snapdragon 8 Elite processor के साथ पावर किया गया है, साथ ही मिलता है 12GB of LPDDR5X RAM. यह संयोजन ग्राहकों को सहज मल्टीटास्किंग और स्विफ्ट ऐप प्रदर्शन देता है। ये मोबाइल Android 15 with One UI version 7, के साथ user friendly इंटरफेस और enhanced features की सुविधा भी देता है।
Camera: samsung mobile के कैमरे की चाहत तो हर यूजर को होती है

Galaxy S25 edge मुझे dual camera सेटअप मिलता है : 200MP primary sensor and a 12MP ultra-wide lens, जो high resolution photos के लिए बेस्ट है. सामने आपको हाई क्वालिटी सेल्फी के लिए 12 एमपी का कैमरा मिलता है। कैमरा सिस्टम सपोर्ट करता है 30 एफपीएस पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, जिस से आप प्रोफेशनल ग्रेड वीडियो बना सकते हैं।
Battery: Samsung galaxy S25 edge के साथ चार्जिंग की NO फ़िक़र
Galaxy S25 edge मोबाइल में 3900 एमएएच बैटरी के साथ 25W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग मिलती है। इस सेटअप के साथ आपकी दैनिक गतिविधियां बिना बार-बार चार्ज किए आसान हो सकती हैं।
Pricing और उपलब्धता

इंडिया में ये मोबाइल 512GB variant के साथ मिलेगा आपको सिर्फ ₹1,09,999/- में, प्री-ऑर्डर ऑफर के साथ 256GB से मुफ्त स्टोरेज अपग्रेड और 9 महीने तक No-cost EMI विकल्प शामिल हैं। ये मोबाइल आपको मिलेगा तीन शानदार रंगों में – Titanium Silver, Jetblack, and Icyblue.
Samsung galaxy S25 edge प्री-ऑर्डर करने के लिए आप इस लिंक को फॉलो कर सकते हैं
https://www.samsung.com/in/smartphones/galaxy-s25-edge/buy/
निष्कर्ष
ये तो भाई आप सभी को पता है कि सैमसंग ने मोबाइल और कैमरा परफॉर्मेंस में मोबाइल इंडस्ट्री में एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है। जिन लोगों को एक पेशेवर और लक्जरी मोबाइल चाहिए, वो जानते हैं कि उन्नत फीचर्स और शक्तिशाली हार्डवेयर के साथ सैमसंग मोबाइल एक शानदार विकल्प है। और आप सब को ये भी पता है सैमसंग अपने हर नए मोबाइल लॉन्च के साथ इनोवेशन की सीमाओं को बहुत push करता है।
नवीनतम लॉन्च हुए मोबाइल की जानकारी के लिए लिंक फॉलो करें – https://thetickernews.in/category/technology/